प्रोड्यूसर संजय सुन्ताकर की कॉमेडी फिल्म 3 श्याने का ट्रेलर व म्यूज़िक हुआ रिलीज

ग्रैंड फंक्शन में असरानी, देव शर्मा, हीरोइन अनुप्रिया लक्ष्मी कटोच, प्रियांशु चटर्जी, अर्जुमंद मुगल, राकेश बेदी, हिना पंचाल सहित कई कलाकार नजर आए

प्रोड्यूसर संजय सुन्ताकर, निर्देशक अनीस बारुदवाले की कॉमेडी फिल्म 3 श्याने का ट्रेलर और म्यूज़िक लांच मुम्बई के पीवीआर आइकॉन में सम्पन्न हुआ इस मौके पर लिजेंड्री ऎक्टर असरानी मौजूद रहे जिन्होंने इस फ़िल्म में अहम भूमिका निभाई है। वहीं फ़िल्म के हीरो देव शर्मा और हीरोइन अनुप्रिया लक्ष्मी कटोच भी इस अवसर पर मौजूद रहे। इस कॉमेडी फिल्म के बाकी कलाकार प्रियांशु चटर्जी, राकेश बेदी, अर्जुमंद मुगल, निशांत तंवर और कुणाल सिंह राजपूत के अलावा हिना पंचाल इत्यादि भी यहां उपस्थित रहे।

जब फ़िल्म का ट्रेलर दिखाया गया तो सभी ने इसे खूब पसंद किया और सभी गाने को भी लोगों ने सराहा।

इस मौके पर केक काटकर निर्माता संजय सुन्ताकर का जन्मदिन भी मनाया गया।

फ़िल्म के प्रोड्यूसर संजय सुन्ताकर ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी जल्दी सफलता पाने के लिए शॉर्टकट रास्ते अपनाती है। हमारी फ़िल्म 3 श्याने की कहानी भी ऐसे ही तीन युवाओं की है जो रातों रात कामयाबी हासिल करने के लिए ग़लत रास्तों पे चले जाते हैं। बाद में कहानी में क्या मोड़ आता है, उसके लिए आपको फ़िल्म देखनी होगी जो अगले माह मई के अंतिम सप्ताह में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

बता दें कि प्रोड्यूसर संजय वाई सुन्ताकर की इस कॉमेडी फिल्म में यारियां फेम देव शर्मा, अनुप्रिया लक्ष्मी कटोच, असरानी, ज़रीना वहाब, मुकेश खन्ना, प्रियांशु चटर्जी, टिकु तलसानिया, राकेश बेदी, वृजेश हिरजी, हिमानी शिवपुरी, अर्जुमंद मुगल, निशांत तंवर और कुणाल सिंह राजपूत इत्यादि नज़र आयेंगे।

फ़िल्म के लेखक निर्देशक अनीस बारुदवाले ने बताया कि 3 श्याने एक कॉमेडी फिल्म है लेकिन इसमें एक सामाजिक संदेश भी है. फ़िल्म के द्वारा युवाओं को यह सन्देश देने का प्रयास किया गया है कि ज़िंदगी में रातों रात दौलतमंद बनने के लिए शॉर्टकट रास्ते नहीं अपनाने चाहिए.

फ़िल्म के निर्माता संजय सुन्ताकर हैं. ए ए देसाई के कांसेप्ट पर बनी फिल्म एसएसएस फिल्म्स इंटरनेशनल -333 के बैनर तले रिलीज के लिए तय्यार है। विक्रम तनहा द्वारा लिखे गीतों को विक्रम एन विक्रम ने संगीत से सजाया है. फ़िल्म के गाने जावेद अली, ऋतु पाठक, बृजेश शांडिल्य और अर्पिता चक्रवर्ती ने गाए हैं।

फ़िल्म 3 श्याने की वर्ल्डवाइड मार्केटिंग, डिस्ट्रीब्यूशन लाइफलाइन इंटरप्राइजेज के द्वारा किया जा रहा है जबकि प्रोमोशन और पब्लिसिटी फार्च्यून लाइफलाइन मीडिया ऐंड एंटरटेनमेंट के द्वारा की जा रही है।

प्रोड्यूसर संजय सुन्ताकर की कॉमेडी फिल्म 3 श्याने का ट्रेलर व म्यूज़िक हुआ रिलीज

Previous post प्रोड्यूसर अनुषा रंधावा की फ़िल्म अमारिस 27 मई को ऑल इंडिया रिलीज हो रही है
Next post Fascinating Devotion Solo Show of Recent Paintings By well-Known artist Bira Kishor Patra in Nehru Centre Art Gallery