Presence Of Many Special Guests At The Launching Party Of The Book SACHHAI Written By Ashfaq Khopekar

अशफाक खोपेकर द्वारा लिखित किताब “सच्चाई” की लॉन्चिंग पार्टी में कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

अशफाक खोपेकर द्वारा लिखित पुस्तक “सच्चाई” की लॉन्चिंग पार्टी मुम्बई में रखी गई जहां लेखक के अलावा सिंगर उस्ताद गुलाम अब्बास खान, एसीपी नीलेश सावंत, सचिन तेंदुलकर के हमशक्ल, ऎक्टर मॉडल हम्द खान सहित कई मेहमान मौजूद रहे।

सचिन तेंदुलकर के हमशक्ल ऎक्टर ने कहा कि अशफाक जी हमें छोटे भाई की तरह मानते हैं। उनकी किताब के प्रकाशित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई। वह बहुत अच्छा लिखते हैं।

ग़ज़ल सिंगर उस्ताद गुलाम अब्बास खान ने कहा कि अशफाक खोपेकर फ़िल्म आर्टिस्ट्स, टेक्नीशियन की भलाई और उनके हित मे लगातार कार्य करते आ रहे हैं। वह दादा साहेब फाल्के फ़िल्म फाउंडेशन अवार्ड्स के अध्यक्ष हैं। उन्होंने इस किताब के जरिये अपने अनुभव, जज़्बात और भावनाओं को कहने की कोशिश की है। मैं उनकी लिखी गज़लों को कम्पोज़ करके गाऊंगा और उन्हें एक अल्बम के रूप में रिलीज किया जाएगा।

ऎक्टर मॉडल हम्द खान ने कहा कि अशफाक खोपेकर मेरे मेंटर, गुरु, गाइड हैं। वह बहुत अच्छे लेखक हैं और उनकी किताब सच्चाई उनके दिल के बेहद करीब है। लोग इस किताब को पढ़कर प्रेरणा ले सकते हैं क्योंकि इसमें दुनिया और ज़िंदगी की सच्चाई बयान की गई है। सभी से अपील करूंगा कि ये किताब अवश्य पढ़ें, आपको सबक हासिल होगा। 2020 में लॉक डाउन के दौरान मेरी उनसे मुलाकात हुई और उनसे मैंने सब्र करना, अच्छा सुलूक करना सीखा है। अशफाक भाई ने हमेशा मुझे सही दिशा दिखाई है।  

किताब सच्चाई की लॉन्चिंग पार्टी के अवसर पर अशफाक खोपेकर ने कहा कि मेरी एक आदत है कि मैं रोज़ चार लाइन का विचार लिखता हूँ। उसमें दुनिया और ज़िंदगी की हकीकत बयान की जाती है। इन्हीं विचारों को एकत्रित करके मैंने किताब का रूप दिया है सच्चाई। और यह सीरीज का रूप होगा यह पहली सिरिज है ऐसी 9 सीरीज आएगी। मेरा उद्देश्य लोगों तक अच्छी बातें पहुंचाना है चाहे वह कविता, शेर या ग़ज़ल के रूप में हो या पुस्तक के रूप में। इसमें इंसानियत दोस्ती प्यार के बारे में विचार हैं। दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो इंसान खुद बनाता है लेकिन उसे आखिर तक निभाता है। इंसानियत सबसे आगे होती है यही ख्याल रखते हुए मैं जीवन गुजारता हूँ।

एसीपी नीलेश सावंत अशफाक खोपेकर द्वारा लिखित गणपति बप्पा की आरती को रिकॉर्ड करके इस गणपति के अवसर पर रिलीज करने जा रहे हैं।

जीवन के उसूल सिखाने वाली और प्रेरणा देने वाली “सच्चाई” एक बेहतरीन किताब है। जो फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध है।

अशफाक खोपेकर दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं। वह वर्षो से दादा साहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवॉर्ड का भव्य रूप से आयोजन करते आ रहे हैं।

अशफाक खोपेकर द्वारा लिखित किताब “सच्चाई” की लॉन्चिंग पार्टी में कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

Previous post Tanyaa Mishra Exudes Breath Of Fresh Air In Bollywood
Next post Blossoms In Bloom – A Floral Fantasy Paintings Exhibition By Artist Sandhya Manne In Jehangir