केवल कुमार की म्यूजिक वीडियो में प्रिय दास कोलकाता की ग्लैम क्वीन, तहलका मचाने को तैयार हैं !

युवा, बेहद खूबसूरत, आत्मविश्वास से भरपूर और आकर्षक व्यक्तित्व की धनी प्रिय दास आज एंटरटेनमेंट और फैशन इंडस्ट्री में तेजी से उभरती हुई ग्लैमरस चेहरा बन चुकी हैं। कोलकाता की इस प्रतिभाशाली ब्यूटी ने अब मुंबई को अपना कर्मक्षेत्र बनाया है और अपने टैलेंट, ग्लैमर और कड़ी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में खास पहचान बना रही हैं।

खूबसूरती के साथ-साथ दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस और एनर्जी से भरपूर परफॉर्मेंस के लिए पहचानी जाने वाली प्रिय दास इन दिनों निर्देशक Keval Kumar के अपकमिंग म्यूज़िक वीडियो Jawani Mar Jani को लेकर सुर्खियों में हैं। इस गाने में उनके अपोज़िट नज़र आएंगे मशहूर डांसिंग स्टार Arvind Kumar, जिन्होंने डांस रियलिटी शो Nach Baliye से देशभर में लोकप्रियता हासिल की।

इस म्यूज़िक वीडियो को और भी खास बनाती है अपनी दमदार और चुलबुली आवाज़ से लाखों दिलों पर राज करने वाली गायिका Mamta Sharma, जिन्हें सुपरहिट गीत “मुन्नी बदनाम हुई” के लिए जाना जाता है। गाने के संगीत और बोल दिए हैं रवि चोपड़ा ने, जबकि मशहूर कोरियोग्राफर अनीस खान ने इसे हाई-एनर्जी और ग्लैमरस डांस मूव्स से सजाया है। एल्बम की को-प्रोड्यूसर हैं प्रतिभा के. सैनी और इसे प्रस्तुत किया जा रहा है Leo Media Digital के बैनर तले।

प्रिय दास एक प्रोफेशनल मॉडल और अभिनेत्री हैं और हिंदी, अंग्रेज़ी व बंगाली भाषाओं में दक्ष हैं। वे एक्टिंग, मॉडलिंग और रैंप फैशन इवेंट्स में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। उनकी प्रोफेशनल अप्रोच, फिटनेस, डिसिप्लिन और स्टाइल उन्हें आज की नई पीढ़ी की कंप्लीट परफॉर्मर बनाती है।

मुंबई में रहते हुए प्रिय दास लगातार नए और चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही हैं। इंडस्ट्री में उन्हें एक ऐसे उभरते हुए टैलेंट के रूप में देखा जा रहा है, जिनमें ग्लैमर के साथ-साथ आगे बढ़ने की मजबूत क्षमता है।

खूबसूरती, आत्मविश्वास और जुनून के साथ आगे बढ़ती प्रिय दास आने वाले समय में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक चर्चित नाम बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

केवल कुमार की म्यूजिक वीडियो में प्रिय दास कोलकाता की ग्लैम क्वीन,  तहलका मचाने को तैयार हैं  !

Previous post 57th Annual Day Of Shyama Prasad Mukherji College For Women Celebrated With Dignity And Academic Excellence
Next post Dr. Sandeep Marwah Meets UK Deputy Prime Minister At AI Impact Summit To Strengthen Indo-UK Creative And Educational Ties