Cricketer Pragyan Becomes Father Prepares For Naming Ceremony

पिता बने क्रिकेटर प्रज्ञान  बेटे के नामकरण की तैयारी

मुझे नहीं पता था रातों की नींद खराब करने का परिणाम इतना सुखद एवं रोमांचक होगा। ये आह्लाद भरे उद्गार हमारे नहीं क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा के हैं जो हाल ही में पिता बने हैं। पुत्र रत्न की प्राप्ति पर प्रज्ञान और उनकी पत्नी करबी दोनों प्रफुल्लित हैं और अपनी प्रथम संतान के नामकरण की तैयारी में जुट गए हैं। एक माह पहले ही प्रज्ञान ने पत्नी के गर्भवती होने की बात सार्वजनिक की थी और शेयर किया था फोटो। अभी जब पिता बन गये हैं, प्रज्ञान और अधिक व्यस्त हो गए हैं।

हैदराबाद के प्रज्ञान ओझा कहते हैं — “हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है और हम दोनों उसे बखूबी निभा रहे हैं। अभी करबी को थोड़ा आराम की भी ज़रूरत है और हमारा मुन्ना इस नये जहां से परिचय भी कर रहा है। मैंने नैपकिन बदलना सीख लिया है और रोने पर कैसे पुचकारना है, चुप कराना है, जान गया हूँ। बस, इंतज़ार है साहबजादे कब तुतलाना शुरू करेंगे, उनकी प्याली बात छुनने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। लेकिन, मैं तो कर्मचारी हूँ, बॉस तो मैडम करबी हैं।”

अभी ओझा दम्पती बेटे के नामकरण की तैयारी में व्यस्त हैं। क्या नाम होगा, यह गुप्त रखा गया है। विशेष मित्रों और स्वजनों के साथ होनेवाले नामकरण समारोह में बच्चों के लिए कुछ गेम खेलने की भी व्यवस्था रहेगी। बधाई प्रज्ञान !

Previous post Samikssha Batnagar Shooting Action Sequence With Gun For Hemant N Mishra Next
Next post Sterlite Power wins IPMA Global Project Excellence Award for NRSS-29 power transmission project in Jammu & Kashmir