नवरात्रि से पहले एवरेस्ट भोजपुरी ने देवी गीत “कैमरामैन फोकस करो मईया जी आ रहि है” किया रिलीज

शारदीय नवरात्रि आने में अभी कुछ दिन बाकी है, ऐसे में मां जगत जननी के स्वागत की तैयारी चहुँओर हो रही है। मां की प्रतिमा की स्थापना हेतु जगह-जगह पंडाल बनाने, मूर्ति सजाने का कार्य जोर-जोर से किया जा रहा है। ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री करने वाली ‘एवरेस्ट भोजपुरी’ म्यूजिक कंपनी ने नवरात्रि से पहले मां जगदंबा के स्वागत में बहुत ही प्यारा देवी गीत ‘कैमरामैन फोकस करो मईया जी आ रहि है’ लेकर आया है। इस देवी गीत को सिंगर लक्की राजा ने बहुत ही मधुर आवाज में गाया है। इस देवी गीत को एवरेस्ट भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा व सुना जा सकता है। इसके वीडियो में देवी माता के स्वागत की महिमा मंडन किया गया है और भक्ति भाव के साथ बड़े उत्साह के साथ मां के स्वागत करने की बात की जा रही है। वीडियो में लक्की राजा मां के भक्तों से कहते हैं कि ‘होखे लागल सगरो जय जयकार हो, दर्शन दीहैं मईया जी हमार हो, दुर्गा काली मईहर वाली को संग में ला रही है, कैमरामैन जल्दी फोकस करो मेरी मईया आ रही है’।

देवी गीत ‘कैमरामैन फोकस करो मईया जी आ रहि है’ को लक्की राजा ने बड़े भाव से गाया है, जोकि सुनने में बहुत ही मधुर व कर्णप्रिय लग रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि माँ के आगमन पर भक्त गण बहुत उत्साहित हैं। माता जी का दर्शन करने के लिए लोग कितने खुश हैं, क्या क्या तैयारियां कर रहे हैं, वह सब गीत के माध्यम से बताया गया है।

एवेरेस्ट एंटरटेनमेंट प्रस्तुत ‘एवेरेस्ट भोजपुरी’ म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ देवी गीत ‘कैमरामैन फोकस करो मईया जी आ रहि है’ को लिखा है गीतकार प्रदीप विकेश ने। इस गीत को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार राजा बाबू ने। इसका निर्देशन किया है वीडियो डारेक्टर आलोक नाथ ने। कोरियोग्राफर सुमन सिन्हा, डीओपी अभय शर्मा, एडिटर पीजे पंकज हैं।

एवरेस्ट भोजपुरी ने नवरात्रि से पहले रिलीज किया लक्की राजा का देवी गीत “कैमरामैन फोकस करो मईया जी आ रहि है”

Previous post भारतीय सिनेमा जगत के सबसे प्रभावशाली नायकों में शुमार हैं अमिताभ बच्चन : राजीव रंजन
Next post Prajakta Enterprises Presentation Film SALMAN SOCIETY The Movie Will Be Releasing On 17/11/2023