धीरज ठाकुर के निर्देशन में पेरीजी नेटवर्क और एमटी सिनेमा की भोजपुरी फिल्म ‘अजब सास के गजब बहुरिया’ की वाराणसी में शूटिंग शुरू

भोजपुरी सिनेमा जगत में पारिवारिक, मनोरंजकपूर्ण और सामाजिक सरोकार से जुड़ी भोजपुरी फिल्म ‘अजब सास के गजब बहुरिया’ की शूटिंग सांस्कृतिक व पौराणिक नगरी वाराणसी (बनारस), उत्तर प्रदेश के खूबसूरत लोकेशनों पर शुरू हो चुकी है। बता दें कि मोस्ट टैलेंटेड फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर जब भी किसी फिल्म की मेकिंग करते हैं तो लीक से हटकर समाज को जागरूक करने वाले सब्जेक्ट पर भोजपुरी फिल्म बनाते हैं। इसी क्रम में भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस काजल राघवानी, फ़िल्म स्टार लाडो मद्धेशिया, अल्बम जगत के स्टार एक्टर गौरव कुशवाहा, पारुल यादव, राज सिंह राजपूत, मुस्कान सैनी, प्रकाश जैस, बालेश्वर सिंह, सीपी भट्ट, निशा तिवारी, प्रेम दूबे, जुबैर खान, अनुराधा पंडित, पूर्वी दूबे, अंतिमा सिंह, सुधाकर मिश्रा, निजाम खान आदि मंझे हुए कलाकारों के साथ निर्देशक धीरज ठाकुर ने बड़े पैमाने पर भोजपुरी फिल्म ‘अजब सास के गजब बहुरिया’ की शूटिंग जोर शोर से कर रहे हैं। क्रिएटिव डायरेक्टर बीएल प्रजापति, डीओपी विजय मंडल हैं। लाइन प्रोड्यूसर जुबैर शाह, प्रोडक्शन कंट्रोलर निज़ाम खान, चंदन सिंह, मुकेश यादव हैं।

गौरतलब है कि पेरीजी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत एवं एमटी सिनेमा कृत भोजपुरी फिल्म ‘अजब सास के गजब बहुरिया’ में भारतीय समाज, विशेषकर पूर्वांचल और बिहार के ग्रामीण व शहरी पारिवारिक परिवेश में सास और बहू के बीच के रिश्तों में अदम्य प्रेम और घर-परिवार के घटनाक्रमों को बेहद ही मनोरंजक एवं अनोखे अंदाज में निर्देशक धीरज ठाकुर पेश कर रहे हैं, जोकि समाज के जगरूकता फैलाने का काम करेगी।

फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर का कहना है कि ‘अजब सास के गजब बहुरिया’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि हर आम घर-परिवार की कहानी है जिसे दर्शकों के सामने हास्य, भावना और सामाजिक संदेश के खूबसूरत मिश्रण के साथ परोसा जा रहा है। दर्शकों को पर्दे पर कुछ बहुत ही ‘अजब’ और ‘गजब’ देखने को मिलने वाला है। हमारी पूरी टीम इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित है।’

फिल्म के निर्माता अनुज आतिश ने कहा कि ‘हमारा उद्देश्य हमेशा से भोजपुरी दर्शकों को एक ऐसी साफ-सुथरी और गुणवत्तापूर्ण फिल्म देना रहा है जिसे पूरा परिवार एक साथ बैठकर देख सके। ‘अजब सास के गजब बहुरिया’ की पटकथा बेहद मजबूत है। वाराणसी की पावन धरा पर शूटिंग शुरू करके हम बेहद उत्साहित हैं। हमें पूरा विश्वास है कि यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा में पारिवारिक फिल्मों का एक नया मानक स्थापित करेगी।’

काजल राघवानी, लाडो मद्धेशिया, निर्देशक धीरज ठाकुर, निर्माता अनुज आतिश फिल्म ‘अजब सास के गजब बहुरिया’ की शूटिंग शुरू वाराणसी में

Previous post VKDL Group’s NPA Bazaar Strengthens India’s Distressed Asset Resolution Ecosystem Under The Leadership Of V K Dubey