संघमित्रा गायकवाड ने ‘भारत जिंदाबाद रैली’ की जोशपूर्ण शुरुआत, भारतीय सेना के शौर्य को किया सलाम

पुणे : पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से दिया गया करारा जवाब पूरे देश में सराहा जा रहा है। इसी पृष्ठभूमि में भारतीय सेना की वीरता को समर्थन देने और उनके साहस को नमन करने के उद्देश्य से रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की ओर से पुणे में शनिवार को एक भव्य ‘भारत जिंदाबाद रैली’ का आयोजन किया गया।

इस रैली की शुरुआत जिलाधिकारी कार्यालय के सामने भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर संघमित्रा गायकवाड, सुनीता वाडेकर, मंगल रासगे सहित पार्टी की अनेक महिला कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर भारत माता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

रैली के दौरान “भारत माता की जय”, “पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “भारतीय सेना का विजय हो” जैसे जोशीले नारों से वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। रैली की एक विशेष बात यह रही कि सभी कार्यकर्ताओं के हाथों में केवल तिरंगा था—कोई राजनीतिक झंडा नहीं, जो देशभक्ति और एकता का प्रतीक बन गया।

संघमित्रा गायकवाड की उपस्थिति रैली में विशेष उल्लेखनीय रही। उनका आत्मविश्वास, बुलंद आवाज और देशभक्ति से परिपूर्ण भाषण रैली में जोश का संचार करने वाला रहा। उन्होंने कहा, “भारतीय सेना हमारे देश की असली रक्षक है। उन पर गर्व करना हर भारतीय का कर्तव्य है। हम सब उनके साथ खड़े हैं।”

रैली ने पूरे शहर में देशभक्ति की भावना को और भी मजबूत किया है और नागरिकों में भारतीय सेना के प्रति गौरव और विश्वास को नई ऊर्जा दी है। ‘भारत जिंदाबाद रैली’ केवल एक शोभायात्रा नहीं थी, बल्कि देशप्रेम के भाव का उत्सव थी, जिसमें संघमित्रा गायकवाड का प्रखर नेतृत्व रैली को एक अलग ही ऊंचाई पर ले गया।

इस रैली में परशुराम वाडेकर, शैलेश चव्हाण, महिपाल वाघमारे, रोहिदास गायकवाड, महेंद्र कांबळे, अतिश गांगुर्डे, अशोक कांबळे, अशोक शिरोळे, मोहन जगताप और अन्य सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

संघमित्रा गायकवाड ने ‘भारत जिंदाबाद रैली’ की जोशपूर्ण शुरुआत, भारतीय सेना के शौर्य को किया सलाम

Previous post “Within” Solo Show By Contemporary Artist Maitrry P. Shah In Nehru Centre Art Gallery
Next post डीएमआई म्यूजिक चैनल प्रस्तुत करता है एक रोमांटिक और मेलोडी टीज़र “दिल की बातें” संगीत निर्देशक, गीतकार और निर्माता देव त्रिपाठी और निर्देशक राकेश सावंत