गोल्डी यादव और इशिका टोरिया का भोजपुरी लोकगीत ‘रंगदार के शिकार हो जइबा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर एक और धमाकेदार लोकगीत ‘रंगदार के शिकार हो जइबा’ रिलीज किया है। जिसे अपनी सुरीली और दमदार आवाज से गाया है फेमस भोजपुरिया सिंगर गोल्डी यादव ने। इस गाने के वीडियो में भोजपुरी जगत की उभरती हुई एक्ट्रेस इशिका टोरिया अपने रंगदारी वाले तेवर से दीवानों को घायल कर रही हैं और शानदार अदायगी से दर्शकों का दिल जीत रही हैं।

गोल्डी यादव की सुरीली आवाज और इशिका टोरिया का जलवा का तालमेल संगीतप्रेमियों को खूब भा रहा है। इस गाने के बोल और हर अंतरे में सिंगर गोल्डी यादव की आवाज का जादू साफतौर पर सुना जा सकता है। वहीं गाने के वीडियो में एक्ट्रेस इशिका टोरिया ने अपनी अदाकारी से गाने में जान फूंक दी है।

गौरतलब है कि यह गाना पूरी तरह से मनोरंजन और रंगदारी वाले तेवर से भरपूर है। वीडियो की मेकिंग बहुत ही भव्य स्तर पर की गई है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है। वीडियो में इशिका टोरिया की एंट्री से लेकर उनके डांस स्टेप्स तक, सब कुछ बेहद प्रोफेशनल और आकर्षक है। खासकर इशिका का एटीट्यूड और उनके चेहरे के हाव-भाव गाने के बोलों को पूरी तरह से चरितार्थ करते हैं। इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस इशिका टोरिया का लुक चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने इस गाने में वेस्टर्न और इंडियन, दोनों ही तरह के परिधानों में अपना जलवा बिखेरा है। एक ओर जहाँ वह वेस्टर्न आउटफिट में काफी मॉडर्न और बोल्ड नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर इंडियन लुक में उनकी सादगी और अदाएं दर्शकों को रिझा रही हैं। उनके इन लुक्स ने गाने की विजुअल वैल्यू को काफी बढ़ा दिया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘रंगदार के शिकार हो जइबा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस इशिका टोरिया ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार सोनू सरगम ​​आरा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकी वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर पप्पू वर्मा हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘इस गाने के बोल बहुत सरल हैं, जो सीधे युवाओं और संगीतप्रेमियों से जुड़ते हैं। इसका मधुर संगीत लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देने वाला है। सिंगर गोल्डी यादव की तान और एक्ट्रेस इशिका टोरिया की केमिस्ट्री इस गाने को फुल एंटरटेनिंग बना रही है।’

वहीं इशिका टोरिया ने कहा कि ‘रत्नाकर कुमार सर अच्छे-अच्छे कंटेंट वाले भोजपुरी सांग बनाते हैं। मुझे खुशी है कि मुझे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जुड़ने का मौका मिला है। मैं हमेशा अपना बेस्ट देने की कोशिश करूँगी। इस सांग को बेस्ट रेस्पॉन्स देने के लिए सभी ऑडियंस की दिल से थैंक्यू!’

गोल्डी यादव और इशिका टोरिया का भोजपुरी लोकगीत ‘रंगदार के शिकार हो जइबा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

Previous post माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत ‘मेहर के मुँह निरेख के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
Next post Chingari Shakti Foundation And Team Sigma Inaugurated 22nd AI And Robotic Lab At Divine Child High School, Indira Nagar, Malad East