विजय चौहान, शिल्पी राज, पल्लवी सिंह का लोकगीत ‘झुलनिया में झूल के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी संगीत को हमेशा उच्च स्तरीय बनाने के लिए मशहूर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने नया भोजपुरी लोकगीत ‘झुलनिया में झूल के’ संगीतप्रेमियों के बीच रिलीज कर दिया है। इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। इस गीत को भोजपुरी के पॉपुलर सिंगर विजय चौहान और शिल्पी राज ने अपनी बुलंद आवाज में गाया है। वहीं इस गीत के वीडियो में एक्टर विजय चौहान और एक्ट्रेस पल्लवी सिंह की जोड़ी ने कमाल का परफॉर्मेंस किया है। पल्लवी सिंह की दिलकश अदायगी और विजय चौहान के देसी अंदाज ने गाने के बेहद इंटरटेनिंग बना दिया है। भोजपुरिया खाँटी माटी के महक से भरपूर ये गाना हर वर्ग के दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस गाने में कर्णप्रिय संगीत सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो जा रहे हैं तो वहीं इसके रिच फिल्मांकन लोगों का मन मोह रहा है। ये भोजपुरी लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘झुलनिया में झूल के’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर विजय चौहान और शिल्पी राज ने बुलंद आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्टर विजय चौहान और एक्ट्रेस पल्लवी सिंह ने कमाल की अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार अर्जुन अजनबी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी गौरव राय, कोरियोग्राफर सनी सोनकरएडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

वहीं सिंगर विजय चौहान और शिल्पी राज ने कहा कि ‘रत्नाकर कुमार हमेशा बेहतरीन गीत और संगीत में मधुरता पर ध्यान देते हैं, जिससे गाने का आनंद दोगुना हो जाता है। रत्नाकर कुमार सर की पारखी नजर ने इस गाने को ऐतिहासिक बन दिया है। दर्शकों से मिल रहे प्यार के लिए हम आभारी हैं।

वहीं इस गाने को लेकर एक्ट्रेस पल्लवी सिंह ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार सर कलाकारों के प्रतिभा को सही पहचान देते हैं। उनकी कंपनी में काम करना हम जैसे आर्टिस्ट के लिए सौभाग्य की बात है। ये लोकगीत मेरे दिल के बहुत करीब है और ऑडियंस के लिए फुल इंटरटेनिंग है।’

विजय चौहान, शिल्पी राज, पल्लवी सिंह का लोकगीत ‘झुलनिया में झूल के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

Previous post Ravindra K Dwivedi, National President Of Vishva Hindu Seva Sangh, Has Strongly Reacted To The Recent Statement
Next post M Kabeer Khan On Perfume, Passion, And Global Dream