शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का नया भोजपुरी गीत ‘साड़ी छोट लाया’ रिलीज, रोमांटिक अंदाज ने जीता दर्शकों का दिल

मुंबई। भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए एक और नया गीत ‘साड़ी छोट लाया’ रिलीज हो गया है। इस गाने में अपनी मधुर आवाज से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली लोकप्रिय गायिका शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है, जबकि भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री माही श्रीवास्तव अपने आकर्षक और दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं। यह गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

गीत को रिलीज होते ही दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। गाने में आधुनिक संगीत और पारंपरिक भोजपुरी रंग का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है। इसके बोल धर्म हिंदुस्तानी ने लिखे हैं, जबकि संगीत साजन मिश्रा ने तैयार किया है। वीडियो का निर्देशन सुनील बाबा ने किया है। इसकी सिनेमैटोग्राफी रंजन, कोरियोग्राफी एमके गुप्ता जॉय, एडिटिंग आलोक गुप्ता, डीआई रोहित सिंह और प्रोडक्शन पंकज सोनी ने संभाला है।

निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा, “वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स हमेशा दर्शकों के लिए नए और बेहतरीन भोजपुरी गीत लेकर आता है। ‘साड़ी छोट लाया’ एक ऐसा गाना है, जिसमें शानदार संगीत, खूबसूरत वीडियो और मनोरंजन का पूरा पैकेज है। हमें विश्वास है कि यह गीत दर्शकों को खूब पसंद आएगा।”

गायिका शिल्पी राज ने कहा, “‘साड़ी छोट लाया’ को गाते समय मैंने पूरी ऊर्जा और भावना के साथ अपनी आवाज दी है। उम्मीद है कि श्रोता इस गाने को भरपूर प्यार देंगे और यह हर किसी की प्लेलिस्ट का हिस्सा बनेगा।”

वहीं अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने कहा, “इस गाने की शूटिंग का अनुभव बेहद शानदार रहा। पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है। मुझे भरोसा है कि दर्शकों को मेरा लुक, डांस और यह पूरा वीडियो खूब पसंद आएगा और वे इस पर रील्स भी बनाएंगे।”

‘साड़ी छोट लाया’ को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के म्यूजिक लेबल के तहत रिलीज किया गया है और इसकी टीम को उम्मीद है कि यह गीत जल्द ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर ट्रेंड करता नजर आएगा।

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का नया भोजपुरी गीत ‘साड़ी छोट लाया’ रिलीज, रोमांटिक अंदाज ने जीता दर्शकों का दिल

Previous post Prominent Filmmaker & Activist Ashfaque Khopekar Honored With ‘Best Bollywood Activist’ Award By The Governor Of Maharashtra, C.P. Radhakrishnan
Next post Aisha Shetty Of YASHNA COLLECTION Believes That The Sari Is Not Just A Garment, But A Beautiful Medium To Express Indian Culture, Tradition, And Feminine Beauty