गोल्डी यादव, अपडेट बिहारन और नवरत्न पांडेय का भोजपुरी लोकगीत ‘टाउन घुमावेले’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर हुआ रिलीज

भोजपुरी संगीत की दुनियाँ यूँ तो रोजाना कोई ना कोई भोजपुरी गाने रिलीज होते रहते हैं, मगर भोजपुरिया संगीतप्रेमियों के मनोरंजनपूर्ण नस-नस से वाकिफ मोस्ट पॉपुलर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज होने वाले भोजपुरी गानों से ऑडियंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। इसी कड़ी में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर नया धमाकेदार भोजपुरी लोकगीत ‘टाउन घुमावेले’ रिलीज़ किया गया है, जिसे भोजपुरी संगीतप्रेमियों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को अपनी सुरीली और कर्णप्रिय आवाज फेमस सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। उनकी सुरीली आवाज में गाया हुआ ये गाना सीधे श्रोताओं के दिल को छू रहा है। इस भोजपुरी लोकगीत का गीत-संगीत दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहा है।

इन गीत के वीडियो में एक्ट्रेस अपडेट बिहारन बेहद खूबसूरत और चुलबुले अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने कातिलाना डांस मूव्स और एक्सप्रेशन्स से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। उनके साथ एक्टर नवरत्न पांडेय ने भी कमाल का अभिनय किया है। उनकी केमिस्ट्री ने ऑडियंस के बीच में गरदा उड़ा दिया है। इस गाने का फिल्मांकन बहुत ही रिच लेबल पर किया गया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘टाउन घुमावेले’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस अपडेटेड बिहारन ने गरदा उड़ा दिया है और उनके साथ एक्टर नवरत्न पांडेय ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार पिंकू बाबा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडिटर दीपक पंडित हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘ये लोकगीत बहुत ही प्यारा और पारिवारिक है, जिसे हर वर्ग के ऑडियंस की पसंद को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ये गाना मनोरंजन से भरपूर है। उम्मीद है कि भोजपुरी दर्शक और श्रोता इस गाने को अपना ढ़ेर सारा प्यार और आशीर्वाद देंगे।’

सिंगर गोल्डी यादव ने इस गाने को लेकर कहा कि ‘ये गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। जब इस गाने के बोल और धुन सुनाए गए थे, तभी मुझे लग गया था कि यह दर्शकों को बहुत पसंद आएगा। इतना बेहतरीन भोजपुरी गाना बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को बहुत-बहुत धन्यवाद।’

एक्ट्रेस अपडेट बिहारन और एक्टर नवरत्न पांडेय ने कहा कि ‘इस गाने के वीडियो में काम करने का अनुभव बेहद शानदार रहा। गाने की म्यूजिक बीट्स और डांस स्टेप्स बहुत ही एनर्जेटिक हैं। इस गाने में काम करके बहुत मजा आया। हमें यकीन है कि दर्शकों को हमारी केमिस्ट्री और यह गाना बेहद पसंद आएगा।’

गोल्डी यादव, अपडेट बिहारन और नवरत्न पांडेय का भोजपुरी लोकगीत ‘टाउन घुमावेले’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर हुआ रिलीज

Previous post Dr. Basant Goel To Grace Asia Excellence & Leadership Awards 2026 As Distinguished Guest Celebrating Excellence. Inspiring Leadership