सपना चौहान और गोल्डी यादव का लोकगीत ‘कोहड़ा ए सखिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज
भोजपुरी संगीत जगत में जब भी कुछ नया और धमाकेदार करने की बात आती है, तो ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स’ म्यूजिक कंपनी का नाम सबसे ऊपर आता है। इसी कड़ी में मोस्ट पॉपुलर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने भोजपुरी संगीतप्रेमियों के लिए एक और शानदार सौगात पेश की है। भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर गोल्डी यादव की जादुई आवाज और पॉपुलर एक्ट्रेस सपना चौहान के कातिलाना अंदाज से सजा नया भोजपुरी लोकगीत ‘कोहड़ा ए सखिया’ रिलीज कर दिया गया है।
इस लोकगीत ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया और मनोरंजन के गलियारों में हलचल तेज कर दी है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस गाने के बोल और संगीत इतने कर्णप्रिय हैं कि यह सुनते ही सीधे हर किसी की जुबान पर चढ़ जाता है।
वहींवीडियो की बात करें तो एक्ट्रेस सपना चौहान ने अपने बेहतरीन डांस मूव्स और कातिलाना अदाओं से स्क्रीन पर आग लगा दी है। वीडियो में सपना चौहान लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत और आकर्षक नजर आ रही हैं। उनका देसी स्वैग और गजब का एक्सप्रेशन दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहा है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘कोहड़ा ए सखिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस सपना चौहान ने गरदा उड़ा दिया है और शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार गौतम राय (काला नाग) ने लिखा है, जबकि संगीतकार आशीष विश्वकर्मा ने मधुर संगीत दिया है। प्रोजेक्ट अनंजय रघुराज ने तैयार किया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एम के गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी व फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स हमेशा से दर्शकों को साफ-सुथरा, पारिवारिक और मनोरंजनपूर्ण गाने देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। लोकगीत ‘कोहड़ा ए सखिया’ हमारी इसी सोच का हिस्सा है। हमारी पूरी टीम ने इस प्रोजेक्ट पर कड़ी मेहनत की है और जिस तरह से दर्शकों का रिस्पॉन्स मिल रहा है, उससे हम बेहद खुश हैं। आगे भी हम ऐसे ही धमाकेदार गाने भोजपुरी लवर्स के लिए लाते रहेंगे।’
एक्ट्रेस सपना चौहान ने कहा कि ‘जब मुझे ‘कोहड़ा ए सखिया’ गाने का कॉन्सेप्ट और इसके बोल सुनाए गए, तो मैं तुरंत इस पर काम करने के लिए तैयार हो गई। इस गाने में मेरा लुक बेहद देसी और ग्लैमरस है। लाल साड़ी में डांस करने का अनुभव बहुत ही शानदार रहा। मुझे उम्मीद है कि फैंस को मेरा यह नया अंदाज और स्वैग हमेशा की तरह बहुत पसंद आएगा और वे इस गाने को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद देंगे।’
सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘एक सिंगर के तौर पर मेरे लिए ‘कोहड़ा ए सखिया’ एक ऐसा लोकगीत है, जिसे गाते समय मैंने खुद बहुत एन्जॉय किया। इसके बोल बहुत ही मजेदार और आम जनजीवन से जुड़े हुए हैं। मैं रत्नाकर कुमार सर का शुक्रिया अदा करती हूं, जिन्होंने इस बेहतरीन गाने को इतने भव्य पैमाने पर रिलीज किया है।’

सपना चौहान और गोल्डी यादव का लोकगीत ‘कोहड़ा ए सखिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज