भोजपुरी संगीत जगत में नया धमाका, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लॉन्च किया नया यूट्यूब चैनल ‘भोजपुरी माय रीमिक्स’

भारतीय क्षेत्रीय संगीत, विशेषकर भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एकछत्र बादशाहत कायम करने वाली म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने एक बेहद रोमांचक और बड़ी घोषणा की है। संगीत प्रेमियों और डिजिटल दुनियां के बदलते मिजाज को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने नया यूट्यूब चैनल ‘भोजपुरी माय रीमिक्स’ लॉन्च कर दिया है, जो पूरी तरह से ‘रीमिक्स गानों’ को समर्पित है।

इस नए डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए कंपनी अपने विशाल और सुपरहिट गानों की लाइब्रेरी को एक नए, मॉडर्न और हाई-एनर्जी अवतार में पेश कर रही है। नए रीमिक्स चैनल के ऑफिशियल सब्सक्रिप्शन और आगामी अपडेट्स के लिए कंपनी ने अपना ऑफिसियल लिंक भी जारी कर दिया है।

https://www.youtube.com/channel/UCJjcAIwJCBb97CaMb72Ypag/

गौरतलब है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स हमेशा से ही अपने दर्शकों को कुछ नया और इनोवेटिव देने के लिए जाना जाता है। आज के युवाओं और डीजे कल्चर को ध्यान में रखते हुए, इस नए यूट्यूब चैनल की शुरुआत की गई है। इस चैनल पर दर्शकों को भोजपुरी के सदाबहार सुपरहिट गानों, लोकगीतों, और लेटेस्ट चार्टबस्टर्स के ऐसे रीमिक्स वर्जन्स सुनने को मिलेंगे, जो शादी-ब्याह, पार्टियों और क्लबों की रौनक बढ़ा देंगे।

इस नए सफर की शुरुआत पर बात करते हुए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘संगीत की दुनियां लगातार बदल रही है, और आज की युवा पीढ़ी ओरिजिनल मेलोडी के साथ-साथ थिरकने को मजबूर कर देने वाले बीट्स को काफी पसंद करती है। इस नए रीमिक्स चैनल के जरिए हम सुपरहिट गानों को आज के ट्रेंडिंग गानों को कमाल के मिक्सिंग के साथ पेश कर रहे हैं। हमें पूरा भरोसा है कि यह चैनल हर पार्टी लवर्स और डीजे लवर्स की पहली पसंद बनेगा।’

भोजपुरी संगीत जगत में नया धमाका, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लॉन्च किया नया यूट्यूब चैनल ‘भोजपुरी माय रीमिक्स’

Previous post Dr. DIPTII SINGH – A Dedicated Specialist In Healing, Wellness And Holistic Health
Next post Mohit M Rai And Aishyana Rai’s Film ‘Sweater’ Is A Story Of Dreams, Determination And Hope