Arvind Akela Kallu’s Sizzling Video Song Dardiya Kamar Me Became Popular As Soon As It Was Released

अरविन्द अकेला कल्लू का धमाकेदार वीडियो सांग ” दरदिया कमर में” रिलीज होते ही हुआ पॉपुलर

सुपर स्टार अरविन्द अकेला कल्लू अपने फैन्स के लिए एक से बढ़कर एक गाने लाते रहते हैं। कमर की थीम पर बेस्ड अरविन्द अकेला कल्लू का एक मजेदार रोमांटिक वीडियो सांग “कमर के दरदिया” रिलीज होते ही खूब लाइक शेयर किया जा रहा है। इसमे अरविन्द अकेला कल्लू के अपोज़िट रीतू चौहान भी काफी खूबसूरत और ग्लैमरस है जो बेहद हॉट लग रहीं हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री बड़ी दिलचस्प है।

म्यूजिक कंपनी स्टार म्यूज़िक वर्ल्ड के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर यह गाना रिलीज हुआ है। अरविन्द अकेला कल्लू की आवाज में यह धमाल वीडियो सांग बेहतरीन तरीके से भव्य रूप से शूट किया गया है। इस गाने में अरविन्द अकेला कल्लू और रीतू चौहान की गजब केमिस्ट्री नजर आ रही है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फुल टू इंटरटेनिंग इस सांग को काफी व्यूज मिल गए हैं और तेजी से आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

अरविन्द अकेला कल्लू के इस सांग का पोस्टर और टीज़र सोशल मीडिया पर आउट किया गया था, जो लोगों को खूब पसंद आया। 

इस गाने के गीतकार आर आर पंकज, संगीतकार आर्या शर्मा हैं। निर्देशक पंकज सोनी हैं। एडिटर प्रकाश हैं, परिकल्पना अरबिंद मिश्रा की है। गुड्डू जी पाण्डेय, हनुमान जी पाण्डेय और सुजीत मीडिया आरा का सहयोग प्राप्त है।

Previous post Girish Wankhede – Gandhiji had the foresight that Hindi language would keep our nation united
Next post Producer Shivam Singh’s success streak continues with his production company TOBC Entertainment completing a year