अभिनेता विनोद यादव के देवी गीतों पर झूमा भोजपुरिया दर्शक

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने रिलीज किया विनोद यादव देवी गीत ‘सारा जग खुश होक झुमतारे हो’, मिले इतने व्यूज

भोजपुरी इंडस्ट्री के राइजिंग स्टार विनोद यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने जहां अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है, वही अब के नवरात्रि में एक से बढ़कर एक गीत लेकर आ रहे हैं। इस सांग्स में विनोद ने अभिनय के साथ साथ इन सभी सांग्स को गाया है। इसका नतीजा ये निकाला है कि एक नए सिंगर के गाने भी यूट्यूब पर लाखों की संख्या में विएवज हासिल कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर-सिंगर विनोद यादव के कई गाने यूट्यूब पर बज रहे हैं, लेकिन जिस देवी गीत ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है वो है वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से रिलीज सांग ‘सारा जग खुश होक झुमतारे हो’।

जी हां आपने सही नाम सुना है रत्नाकर कुमार की कंपनी ने विनोद का ये सांग रिलीज किया है। जिसे दर्शकों का भार भर के प्यार और दुलार मिला रहा है। जहाँ खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, अक्षरा सिंह और दिनेश लाल यादव के सांग कंपनी रिलीज करती है। उसी कंपनी से विनोद के ‘सारा जग खुश होक झुमतारे हो’ देवी गीत को अब तक 2 लाख 67 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वही विंडो यादव एंटरटेनमेंट ऑफिशियल से रिलीज ‘भैरों की दुलारी’ 1 लाख 30 हजार और ‘मईया जी सरनवा दे दी ना’ को 1 लाख पचास हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। विनोद के ये तीनों देवी हालिया रिलीज सांग है। इन सभी देवी गीतों को विनोद यादव और पलक पांडेय ने साथ मिलकर गाया है। वही इनका लेखन और संगीत कृष्णा बेदर्दी ने तैयार किया हैं।

आपको बता दें हाल ही में विनोद यादव गायकी के क्षेत्र में कदम रखा है और उन्हें  दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिला रहा हैं।

अभिनेता विनोद यादव के देवी गीतों पर झूमा भोजपुरिया दर्शक

Previous post FALISHA ENTERTAINMENT celebrating Bharat Ratna Lata Mangeshkars 93rd birth anniversary with live concert Geet-O-Ghazal Ki Sarita Hamari Lata
Next post Grand Music Launch Of Producer Raju Bharati – Actors Prem Dhiraal And Shakti Veer Dhiraal’s Hindi Film BERA-EK AGHORI